राहे इश्क़ का सफर आसान नहीं,

ऐ दिल नादां , तू जाने नहीं ||



कितना तुझे बताया ,

शामो सहर सिखाया

पर , ऐ दिल नादां ,

तू समझ न पाया ||


राहे इश्क़ का सफर आसान नहीं,

ऐ दिल नादां , तू जाने नहीं ||


राहे इश्क़ में मिलते हैं,

बेपनाह दर्द ओ सितम

सहकर हज़ार रुसवाइयाँ,

मिले न मिले सनम ||


बात इतने सी ,

तू समझता क्यूँ नहीं ?


राहे इश्क़ का सफर आसान नहीं,

ऐ दिल नादां , तू माने नहीं ||


राहे इश्क़ का सफर ऐ दिल छोड़ दे,

गुज़ारिश है तुझसे , रुख मोड़ ले ,


राहे इश्क़ का सफर आसान नहीं,

ऐ दिल नादां , तू जाने नहीं ||