पृथ्वी तल पर पड़ा मैं प्रारब्ध भोगता हूं,
फिर से खड़े होने का सहारा ढूंढ़ता हूं ।
जो कर्म किये मैंने, फल उनका भोगता हूं,
पृथ्वी तल पर पड़ा मैं प्रारब्ध भोगता हूं।
कैसे पार जाऊं अपने दुर्दिनों से,
इस यक्ष प्रश्न का उत्तर ढूंढ़ता हूं ।
हे देव, तेरे नियम से खुद को जोड़ता हूं,
पृथ्वी तल पर पड़ा मैं प्रारब्ध भोगता हूं।
दैहिक,दैविक,भौतिक संतापों को सहता हूं,
पृथ्वी तल पर पड़ा मैं प्रारब्ध भोगता हूं।

