नौकर हूँ , नौकरी करता हूँ ,

जैसा बॉस बोले , वैसा ही करता हूँ |


मेरी अपनी कोई मर्जी नहीं होती है,

बॉस की कथनी ही करनी होती है |


जब मालिक कहे तब आना होता है ,

जब मालिक चाहे तब जाना होता है |


नौकरी बांधकर रखती है , कठपुतली की तरह ,

जबकि मैं पतंग की तरह उड़ना चाहता हूँ ,

थोड़ा डोर से बंधा , थोड़ा आजाद ,

थोड़ा ज़मीन पर , थोड़ा हवा में |


मुझे थोड़ी स्वतंत्रता पसंद है , मगर नौकरी ऐसा माहौल नहीं देती है |

हाँ , बंधन में काम करना उनके लिए अच्छा है,

जो स्वतंत्र रहकर श्रेष्ठ काम नहीं कर सकते हैं|


मगर उनके लिए जिनको स्वतंत्रता उच्श्रंखल नहीं बना पाती

जो स्वयं से कुछ सार्थक कार्य कर सकते हैं

और जो अपनी सोच पर चलकर उसको साकार कर सकते हैं,

उनके लिए नौकरी एक बंधन बनकर उभरती है|


नौकरी एक बंधन है ,

नौकरी एक मजदूरी है , बंधुआ मजदूरी ,

नौकरी एक मज़बूरी है ,

नौकरी दासता है ,

नौकरी गुलामी है ,

नौकरी नौकर के लिए उसके मालिक की एकतरफा मनमानी है |


आप हमेशा अपने आप को बंधा हुआ पाते हैं

आप स्वयं से निर्णय लेकर चल नहीं पाते हैं

ज़िंदगी स्वतंत्र होकर पल्ल्वित पुष्पित नहीं हो पाती है ,

फिर भी ज़िंदा रहने के लिए,

बेरोजगारी से बचने के लिए ,

आजीविका के लिए ,

पेट भरने के लिए ,

तन ढंकने के लिए ,

घर - परिवार के लिए ,

चुपचाप नौकरी की जाती है |