मुझे कुछ कहना है


मुझे कुछ कहना है

संग तेरे रहना है ।

बिन तेरे नहीं जीना है

तेरा होके रहनाहै|


मेरे खून का कतरा-कतरा तुम्हारा है

मेरे जिस्म का ज़र्रा -ज़र्रा तुम्हारा है

मेरी हर साँस , हर धड़कन तुम्हारीहै

सुबह से शाम बस तुम्हारी खुमारीहै|


मन में हो रहा हर स्पंदन तुम्हारा है

चेतना में उठ रहा हर स्फुरणतुम्हारा है

तुमको पाकर मैंने खुद को खोया है

सारा कलुष मैंने मन से धोया है ||