क्या नया तूने किया
क्या नया तूने किया
चिर प्रमाद में रमता जिया
उद्देश्य कुछ बनाया नहीं
काम किसी के कुछ आया नहीं
वंचितों को उठाया नहीं
भटकों को मार्ग दिखाया नहीं
भोग-मय जीवन जिया
क्या नया तूने किया
स्वार्थ से भरपूर जीवन
रग रग में कामिनी कंचन
विषयों में फंसा रहा
क्या नया तूने किया
व्यर्थ में जीवन जीता
सांसे गिनता
तू न जन्मा है इसलिये
चल उठ खड़ा हो , स्व - शक्ति पहचान
लक्ष्य बना , वेग से बढ़ गतिमान !!!
