क्या ऐसा कह दूं,
कि दिल को तेरे छू लूं,
किस नज़र से देखूं,
कि मन को तेरे पढ़ लूं,
कुछ रखा नहीं मैंने,
जिसे कह दूं है मेरा,
सब कुछ दिया तुझको,
अब और क्या दे दूं,
दिल दिया, अस्तित्व दिया,
जिस्म का जर्रा जर्रा तेरे नाम किया,
कुछ पास नहीं मेरे,
जिसे कह सकूं है मेरा,
दिन तुम्हारे, शामें तुम्हारी,
रातें तुम्हारी, सांसें तुम्हारी,
मेरी जवानी तुम्हारी,
हर रवानी तुम्हारी,
सब कुछ दिया तुमको,
अब और क्या दे दूं,
आज ऐसा क्या कह दूं,
कि दिल तो तेरे छू लूं।

