किससे किस्से कहूं मेरे दिल के ?
कोई मेरी न सुनता है
जिन्हे भूलना चाहूँ, वही यादें ,
वो बार बार धुनता है |
मैं चाहता हूँ उनसे प्यार करना , पर
वो बातें हमेशा नफरती करता है |
कर रहा हूँ कोशिशें मसल्सल
कि रिश्ते सुधर जाएँ , पर
वो है कि ज़मीन उपजाऊ
बनने ही नहीं देता है |
मैंने सर झुकाया , मैं गिड़गिड़ाया ,
पर वो है कि मुझे , मेरी बातों को
कोई तवज्जो नहीं देता है |
इन हालातों में कैसे नजदीक आये हम
नजदीक आने के लिए कुछ तो करना पड़ता है|
प्यार नहीं जब दरम्यां , विश्वास भी नहीं ,
मिल-जुल कर रहने की कोई चाहत भी नहीं ,
ऐसी मनः स्थिति हो तो बताओ कौन सा
रिश्ता टिकता है ?

