जाऊं तोकहाँ जाऊं हेकृष्ण तुमको छोड़कर

पाऊं तो किसे पाऊं , तुमसे बेहतर तुमसे सुन्दर


भटक रहे हैं इस जगत में कब से इधर उधर

आरजू है ले चल , मेरी बांह को पकड़ कर 


पापी हैं हम बहुत , फेर मत लेना नज़र

छोड़ देना नहीं , अब आ गए हैं तेरी दर


चल देंगे उसी दिशा हम, ले चलो तुम जिधर

आरजू है ले चल , मेरी बांह को पकड़ कर 


"आओगे क्या नहीं भगवन मेरी करुण व्यथा सुनकर

आता नहीं रिझाना गीता के श्लोक पढ़कर


पुकारता हूँ ईश्वर,आँखों में अश्रु भरकर

आरजू है लेच ल , मेरी बांह को पकड़ कर"


देख लो एक नज़र ,विकराल हैं भंवर

बहुत कठिन है डगर , मोह - माया मगर


जीवन जाए न बिखर, इस बात का है डर

आरजू है ले चल , मेरी बांहको पकड़ कर |