जब मेरे सामने मेरा देश रोता है


कैसे जुटाऊं साधन विलासिता के,

जब मेरे सामने मेरा देश रोताहै।


कैसे हँसूं-खिलखिलाऊं मैं ,

कैसे प्रणय गीत गाऊँ मैं,

कैसे चुप रह जाऊं मैं ,

कैसे देश को भुलाऊं मैं ?

जब मेरे सामने मेरा देश रोताहै।


कैसे नज़र फेरलूँ ,

कैसे राह मोड़ लूँ ,

कैसे अनदेखा करूँ ,

कैसे कुछ न करूँ?



जब मेरे सामनेमेरा देश रोताहै।