कब तक किनारे बैठे यूँ ही मुस्कराओगे।
कब तक दूसरों की उपलब्धियों पर तालियां बजाओगे।।
कब तक पथिकों को मंजिल का रास्ता बताओगे।
जब चलोगे खुद रास्ते पर तब कहीं पहुँच पाओगे।।
जब कर्म करोगे डट कर तब स्वप्न साकार कर पाओगे।।
कब तक किनारे बैठे यूँ ही मुस्कराओगे।
जब तपोगे आग की भट्टी में कहीं,
तभी तुम हीरे सा निखरोगे।।
जब जलोगे बिना शिकन के माथे पर ,
तभी तुम सोने सा चमकोगे।।
बीत गयी आधी उम्र यूँ ही किनारे पर ,
जब कूदोगे समंदर में तभी पार लगोगे।।
