दिल कहीं लगता नहीं है, हो गयी दिलदार की।

आँखे हैं हटती नहीं हैं, मूर्ति है श्रृंगार की।


दिल की बांते दिल ही जाने , शब्द होते मौन हैं।

सब कहूँ तुमसे कन्हैया , और मेरा कौन है?


दुनिया के सारे रिश्ते, दुनिया में साथ होंगे।

आँखे बंद होंगी , कृष्ण साथ होंगे।


मोह माया के बंधनों को तोड़ती हूँ जा रही।

क्या करूँ परवाह उनकी हो गयी जब आपकी ?


दिल की बांते दिल ही जाने , शब्द सारे मौन हैं।

मैं हूँ तेरी , तू है मेरा , और मेरा कौन है।


छोड़ के दुनिया की यारी, बन सकी तेरी दुलारी।

प्रीत है ये प्राणप्यारी , बंदगी तूने संवारी।