बस , इतना सा ख़्वाब है।
जीवन सफल गुजर जाये ,
वक्त बेकार ना जाये ,
किसी के काम आ जाये ,
बस , इतना सा ख़्वाब है।
सबको खुशियाँ बाँटू ,
सबके आँसू पोछूँ ,
किसी के दुःख ना देखूँ ,
बस , इतना सा ख़्वाब है।
सबको बढ़ता देखूँ ,
सबको चढ़ता देखूँ ,
सबको हँसता देखूँ,
बस , इतना सा ख़्वाब है।
सबको उन्नत देखूँ ,
सबको समृद्ध देखूँ ,
सबको संतुष्ट देखूँ ,
बस , इतना सा ख़्वाब है।
सबको निर्भय देखूँ ,
सबको सुखमय देखूँ ,
सबको विश्वस्त देखूँ ,
बस , इतना सा ख़्वाब है।
