अंग्रेजी हुकूमत का हिंदुस्तान पर जब बढ़ा अत्याचार था

तब देश के सपूतों ने कर दिया यलगार था

गोरों की विदाई का हो चुका आगाज़ था

अगस्त 15, '47 उस संग्राम का अंजाम था


लाला बिस्मिल अशफाक ने दी बड़ी कुर्बानी थी

गाँधी सुभाष नेहरू ने भी उन्हें भगाने की ठानी थी

सावित्री(बाई फुले), सुचेता (कृपलानी), (कप्तान लक्ष्मी)सहगल को भी स्वातंत्र्य देवी पानी थी

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी


लाल किले पर फहर तिरंगा हमको याद दिला रहा

काम अभी अधूरा है हमको यह बतला रहा

चल चुके हैं हम बहुत पर हमको आगे चलना है

चीन पाक गठजोड़ बड़ा है उस से हमको लड़ना है


सुबह सूरज निकलता शाम अस्त होता है

कितनी बार भारत हमारे जेहन में होता है

प्रत्येक कर्म से हमारे देशहित जुड़ा होता है

हर कार्य के पीछे सिर्फ स्वार्थ दम्भ भरता है


सुखदेव राजगुरु जब फांसी पर चढ़े होंगे

सबल समृद्ध शक्तिशाली श्रेष्ठ भारत के

स्वप्न आँखों में सजे होंगे

शहादत मुल्क के लिए दी होगी यह सोचकर

निकलेगी भारत माँ हमारी सारी बेड़ियाँ तोड़कर


आज भारत के भ्रष्ट लोग जिन्दगियों से खेलते हैं

करोङो मूल्य के सुवर्ण चांदी से अपना उदर भरते हैं

सड़कों पर हो रहे गड्ढे उन्हें न दीखते हैं

सैलाब से शहर सिसकते बाढ़ों में डूबते हैं


आसमान से क्रन्तिकारी जब यह नज़ारे देखता है

ह्रदय उसका सिकुड़ता चीत्कार करता है

क्या इनके लिए हमने अपना जीवन दांव पर लगाया है

देश के प्रति क्या इनका कोई कर्जा न बकाया है?



पुरातन प्राच्य संस्कृति आज आहें भर रही है

 पूरा विश्व था जिसकी सीमा आज कोने में दुबक रही है

 हमें आज फिर से समुद्रगुप्त चाणक्य चाहिये

 हे कृष्ण तुम्हारी बांसुरी तुम्हारा सुदर्शन चाहिए


 जब पौंड्रक पांचजन्य गगन में गूंजेंगे

 धरा के दुर्योधनों के पसीने छूटेंगे

 सशक्त समृद्ध शक्तिशाली श्रेष्ठ भारत का निर्माण तब होगा

 धर्म अधर्म की पहचान कर एक और रण होगा


 विधर्मियों की लाशें पृथ्वी पर पड़ी होंगी

 सुबह से शाम तक चिताएं धधकती होंगी

 राष्ट्र निर्माण यज्ञ में आहुतियां तो देनी है

 नए भारत की नयी संकल्पनाएं आज अभी लिपिबद्ध करनी हैं


 हम न झुके हैं हम न झुकेंगे आगे ही बढ़ते जाएंगे

 मान तिरंगे का रखने को हर फन कुचलते जाएंगे

 वह दिन अब दूर नहीं है , भारत विश्व विजयी होगा  

 विश्व गुरु बनकर भारत विश्व का सिरमौर होगा