ऐ वक़्त ! न बर्बाद कर,
गुस्ताखियां माफ़ कर ,
दे मत सजा मुझे ,
मेरा ऐतबार कर |
ले रहा संकल्प हूँ,
अडिग रहूँगा ,
अटल रहूँगा ,
जो तय किया है मैंने,
उस पर सदा चलता रहूँगा |
मेरा विश्वास कर ,
न मुझे बर्बाद कर ,
ऐ वक़्त ! दे वक़्त मुझे ,
मुझ पर एहसान कर |
ऐ वक़्त ! न बर्बाद कर ||
ऐ वक़्त ! न बर्बाद कर ||
