हे प्रभु ! मुझे अकेला न छोड़,
मुझे मेरे मुकाम तक ले चल ,
मुझमे कमियां हैं तो गुज़ारिश है तुझसे ,
मेरी तमाम कमियों को दूर कर , दूर कर ||
ऐ खुदा ! मुझे ख़्वाबीदा न छोड़,
मुझे दश्त के सख्त फर्श पर उतार ,
मेरा राहबर बन , मेहनत करा ,
हिकमत अता फरमा, फिर मुझे अर्श तक ले चल ||
हे ईश्वर ! ज़मीन पर मेरा जीवन जाया न जाये|
बस इतनी आरज़ू है कि जीवन सफल गुज़र जाये ||

