मिलते हो जब तुम मुझसे मुझे अच्छा अच्छा लगता है
चोट लगी है सीने पे तो मरहम मरहम लगता है
भूल न पाएंगे तुमको हम ऐसा ऐसा लगता है
पास रहो तुम मेरे दिल के मन ऐसा बोला करता है
ढूंढ़ रहे थे बरसों से हम तुममें वो रब दिखता है
खो जाऊं जिसकी यादों में तुममे वो साथी मिलता है
न जाने कितनी चाहें सिमटी थीं मेरे सीने में
देखके तुमको दिल का पंछी लम्बी उड़ानें भरता है
गिरकर मरकर मरकर गिरकर बीत रही थी ज़िन्दगी
मिलकर तुमसे फिर से मेरा जीने का मन करता है
मिलते हो जब तुम मुझसे मुझे अच्छा अच्छा लगता है
चोट लगी है सीने पे तो मरहम मरहम लगता है

