ज़िन्दगी के रंग
ज़िन्दगी...
तेरे रंग....!
सदा बदलते.....!
कुछेक गहरे....
कुछ हल्के....
कुछ चटक-चमकीले....!
थोड़े-से शांत कुछ....
कुछ सदा बसंत-से....!
कुछ गर्म गुनगुने-से....
तो कुछ गुलाबी ठण्ड-से....!
कुछ अलसायी भौर-से....
कुछ सुरमई साँझ-से....!
कुछ लटकती लता-से....
कुछ गहरे झुरमुट-से....!
कुछ तेज सूरज-से....
कुछ शीतल चाँद-से....!
कुछ समीर झोंके-से....
कुछ आँधी तूफान-से....!
कुछ मोहक मुस्कुराते हुए....
कुछ बेरंग बिखरे हुए-से....!
कुछ प्यारे हैं पागल-से....
कुछ लड़ते-झगडते-से....!
कुछ समतल जमीन-से....
कुछ ऊंचा पहाड़-से....!
कुछ चिकनी परत-से....
कुछ मरु रेत-से....!
कुछ उफनती लहरों-से....
कुछ शांत समंदर-से....!
कुछ बाग-से....
कुछ बागानों-से....!
कुछ फैली घास-से....
कुछ लम्बे बाँस-से....!
कुछ अक्खड़ जंगल-से....
कुछ कुश्ती लड़ते दंगल-से....!
कुछ मजबूत सांचे-से....
कुछ टूटते ढांचे-से....!
कुछ एकतरफ़ा झुके हुए....
कुछ निष्पक्ष तट-से....!
कुछ उदास....
कुछ खिलखिलाते-से....!
कुछ रोते-रुलाते....
कुछ हंसते-हंसाते हुए....!
कुछ मीठे....कुछ खट्टे....
कुछ कड़वे-कसैले-से....
कुछ तीखे तेवर लिए भी....!
✍ Sheela S

