उम्मीदें.....
हौसला देती हैं,
आगे बढ़ने का....
मंजिल तक पहुँचने के लिए ! 

उम्मीदें......
बुनती हैं सपने,
जागती आँखों से....
आसमां छू जाने के लिए ! 

उम्मीदें.....
जगाती हैं जुनून, 
सपने सच करने को....
वक़्त-बेवक़्त मेहनत करने के लिए ! 

उम्मीदें.....
उद्देश्य देती हैं, 
नीरस जीवन में....
वक़्त गुजारने के लिए !