कब तक बचोगे...?
एक दिन तो तुम्हें,
तानाशाही के पिंजड़े में
कैद होना ही होगा !
कब तक छूओगे...?
आसमान की ऊँचाइयाँ
एक दिन तो तुम्हें,
तानाशाही के कदमों में
झुकना ही होगा !
कितनी रखोगे आवाज बुलंद...?
बेबस इतना कर देंगे कि,
एक दिन तो तुम्हें....
तानाशाही के तलवों में
आना ही होगा !
कितना मजबूत रहोगे मिलकर...?
तिनका-तिनका होकर के...
एक दिन तो तुम्हें,
बिखरना होगा....
तानाशाही शासन में !
✍ Sheela S

