सपना.......!
खुली आंखों से देखा
वही जो सच हो....!
सपना......!
वही...
जिसको पूरा करने की चाहत,
दिल से निकले !
दिन-रात.....
सोते-जागते.....
बस वही दिखे !
सपना.....!
वही जो...
छोटा हो या बड़ा,
हर पल,
बस पाने की चाहत हो...
जिसको हासिल करने के लिए,
दिल में जुनून हो !
सपना.....!
वही...
जिसके लिए,
बिन कुछ सोचे....
बस कदम बढ़ा लिया...
जिसकी एक सीढ़ी पार करने पर भी,
दिल में सुकून हो राहत हो !
सपना........!
वही...
जो बस अपना हो
जिसके बारे में...
हर पल सोचा हो,
जब न सोचा तो...
लगा जैसे हर पल धोखा हो !
सपना.....!
वही...
जिसको मुकम्मल करने के लिए,
बस बढ़ते रहे,
लोग कहते...
सुनते रहे...
पर हम ना डिगे
सोचा तो उसी के बारे में सोचा हो !
सपना.......!
वही...
जिसको पूरा करने को,
हर रास्ता ढूंढा
हिम्मत टूटी...
हौसला भी टूटा
पर रुके नहीं
कैसे भी
चाहत ना छोड़ी
मेहनत ना छोड़ी !
सपना......
खुली आंखों से देखा
वही जो सच हो
सपना........!
✍Sheela S.
