संघर्ष....सफर का !

आता है...!
सबके जीवन में....
अलग-अलग...
अनजान-सा...
अपना-सा...
संघर्ष....सफर का !

जीवन में....
जीवन भर...
हर दिन...
हर राह में...
नये रूप में...
अलग अंदाज में....
संघर्ष... सफर का !

खट्टी-मीठी,
चुनौतियों के साथ....
परेशानियों के साथ....
थोड़ी चिंता भरा...
दिल को सुकून देता-सा...
संघर्ष...सफर का !

जीवन के,
सफर में...
नयी मंजिलों के साथ...
दिल में नया जुनून भरता....
चलता रहता है....
आता रहता है....
अतिथियों की तरह,
संघर्ष....सफर का !