कितना आसान होता है....
अक़्सर, 
फैसले सुनाना !

जानकर खुशी हुई....कि
इतने ख़ुशनसीब तो हो तुम;
यह अधिकार है तुम्हारे पास...! 

मगर ;
दुनिया की आधी आबादी के
90% लोगों के पास यह अधिकार ही नहीं है ।

बड़े अफसोस की बात है कि...
हम बाकी बचे 10% में नहीं आते हैं !

फिर भी...
बड़े बदनसीब हैं हम 
अक़्सर जटिल फैसलों के ज़िम्मेदार भी
हम ही होते हैं !!!

✍ Sheela S