रसोई में

घिसती है औरत

अकेली


घिस जाती है

सारी जिंदगी

कट जाता है शरीर

रसोई में

जब घिसती है

औरत अकेली


घिसती हैं

उँगलियाँ

कट जाते हैं छौर

रसोई में

जब घिसती है

औरत अकेली


घिसते हैं

सपने सारे

मर जाती हैं

इच्छाएं प्यारी

रसोई में

जब घिसती है

औरत अकेली



✍ Sheela S