मुसाफ़िर तुम अकेले ही नहीं.... 
हम भी हैं !

सफ़र ज़िन्दगी का है
तुम अपना रास्ता चुनो....
अपनी मंज़िल चुनने के क़ाबिल 
हम भी हैं !

जीवन अपना-अपना है
फैसले लेने का अधिकार है तुम्हें.... 
मगर;
अपनी बात कहने के हक़दार 
हम भी हैं ! 

अनुभव अधिक है तुम्हारा....
थोड़े बच्चे ही सही,
मगर;
अपने हिस्से के समझदार 
हम भी हैं !

✍ Sheela S