अरसे बाद
दोस्तों से मुलाकात
बिगड़ा था मौसम भी
बहते बादल भी
नाराज़-से थे !
थोड़ा उदास था मन
मुरझाने लगी थी
मुस्कुराहटें...
चेहरे की भी!
दिल भी था मायूस ज़रा,
ज़िन्दगी के धागे भी..
कुछ उलझे-उलझे से थे!
फिर..
अरसे बाद
दोस्तों के मुस्कुराते
चेहरे देख!
मौसम का मिज़ाज बदला,
बहते बादल भी..
थमकर बरसनै लगे!
मन की उदासी,
मौन हो गई !
और,
महकती मुस्कुराहट..मुख पर छाई !
दोस्तों की दस्तक देख,
दिल की मायूसी ने भी
मुँह मोड़ लिया!
बस अब,
ये यारी सदा यूँ ही रही तो !
ज़िन्दगी के धागे भी
सुलझाकर पिरो ही लेंगे...!

