ख़ामोशियाँ....

बहुत कुछ कहतीं हैं,
दिल को झकझोरती हैं ! 
दिखती हैं मजबूरियाँ....
ख़ामोश चेहरों से !
झलकती है मासूमियत.... 
तनहा आँखों से !
ख़ामोशियाँ....

दर्द दिखता है....
ख़ामोशियों से झाँकता,
मजबूर मुस्कुराहटों से झलकता !
जल रहा है दिल.... 
और झाँक रही हैं; 
ख़ामोशियाँ....

तन्हाइयाँ कचोटती हुईं....
काटती हैं !
अपनों का बेगानापन....
चीरता हुआ हृदय, 
बयाँ कर रहीं हैं !
ख़ामोशियाँ....

✍ Sheela S