कायर आँखें
चारों तरफ से
कनखियों से झाँकती,
कलैजा चीरती हुईं,
सच का पीछा करती,
झूठी अफवाहें फैलाती हुईं,
खौफ खाती,
भय दिखाती,
अच्छेपन का ढोंग करतीं,
चेतावनी देतीं-सी,
अपनी कायरता ढंकती हुईं,
सच्चाई का सामना करने से....
बचती हुईं-सी,
बेचारगी का दिखावा करतीं हुईं,
जानी-पहचानी,
अनजान बनतीं,
अपनों कीं,
अनजान लगतीं,
ना चाहते हुए भी.....
शर्मिंदगी औढ़तीं हुईं-सी
झूठ की लाचारगी लिए हुए,
बेशर्म....
स्वार्थी.....
कातर.....
कायर आँखें ......!
✍Sheela S
