रोजमर्रा की
भागदौड़ भरी ज़िंदगी में.....
ज़रा सा...
रुकने को....
जी चाहता है !
रुककर ज़रा
ठहरने को....
जी चाहता है !
ठहरकर ज़रा
सुस्ताने को....
जी चाहता है !
सुस्ताते हुए ज़रा
अलसाने को....
जी चाहता है !
अलसाये से...
ज़रा सी ढिठाई से
मुस्कुराते हुए
माँ की डांट खाते रहने को....
जी चाहता है !
बस....
यही मुस्कुराहट
सदा गुदगुदाती रहे....
जी चाहता है !
?
✍ Sheela S
