भीड़ है
इंसानों की
फिर भी
अकेलेपन से
जूझ रही है इंसानियत
उछल रहा है इंसान
मना रहा है जश्न
गिरी हुई
इंसानियत का

गली-मुहल्ला
शहर-ओ-सड़क
अटे पड़े हैं
आदमियों से
कहीं गुम गई हैं
आदमियत

अहम बड़ा
हो गया है
छोटी पड़ रही है
इंसानियत

छलावा छलक रहा है
चमक धुँधला रही है
इंसानियत की
बड़े जतन ओर
तहजीब से
भूल रहे हैं
हम उसे
कि भनक भी नहीं
पड़ेगी उसको
कि वो पतनोन्मुख है

✍ Sheela S.