इच्छाएं ....
छोटी हों या बड़ी,
भले
बचकानी हो...

मग़र;
वक़्त रहते अमल
कर ही लेना चाहिए !

थोड़ा अपने लिये भी,
जी लेना चाहिए !

क्योंकि...

इच्छाएं,
अमर नहीं होती हैं !
वक़्त के साथ-साथ
बदलती रहती हैं...
और
वक़्त गुज़र जाने के बाद...
बस मलाल 
रह जाता है !

✍ Sheela S