"ईश्वर अल्लाह तेरो नाम।

सबको सन्मति दे भगवान।।"


हे राम.......!!!

अंतिम शब्द........!


अमर नाम.....

अमिट है आँधी...!!!

मरा नहीं.....

अमर हुआ गाँधी...!!!


विचारों में....

कर्म में....

सर्वधर्म समभाव....गाँधी !

मरा नहीं.....

अमर हुआ गाँधी...!!!


स्वराज सिद्ध किया....

लाठी के बल पर ....

स्वतंत्रता की लौ जलाई !

मरा नहीं....

अमर हुआ गाँधी...!


सबके दिलों में,

जला गया...

सत्य,अहिंसा का दीपक !

मरा नहीं.....

अमर हुआ गाँधी...!!!


देह मिटी,

पर नाम मिटा नहीं...

अमिट रही एक आँधी !

मरा नहीं.....

अमर हुआ गाँधी...!!!


संघर्ष शुरू किया,

सिखा गया...

लड़ो और डटकर जियो !

मरा नहीं.....

अमर हुआ गाँधी...!!!


धोती, चादर...

और एक लाठी,

हिम्मत और हौसले की गांठी !

साहस की सीख सिखा दी !

मरा नहीं.....

अमर हुआ गाँधी...!!!


समानता समभाव जगाया,

जाति, लिंग, सम्प्रदाय....

मिलकर जियो...

प्रेम सिखाया !

भाईचारा सदा रहेगा....!

मरा नहीं....

अमर हुआ गाँधी...!!!


कर्म करो,

फल ईश्वर देगा....

कर्मफल पाठ पढ़ाया !

मरा नहीं....

अमर हुआ गाँधी...!!!


नमन तुम्हें है...

शत शत गाँधी...!!!

अमर रहेगी...

गाँधीवाद की आँधी !


अमर नाम....

अमिट है आँधी...!!!

मरा नहीं....

अमर हुआ गाँधी...!!!