सुनते आये हैं
अधूरी तो केवल कहानियाँ होती हैं
कविताएँ नहीं
पंक्तियाँ दो-चार ही क्यूँ ना हो
फिर भी
कविताएँ अधूरी नहीं होती
अधूरी तो केवल कहानियाँ होती हैं
कविता छोटी भले हो
अर्थहीन नहीं लगती
क्योंकि
अधूरी तो केवल कहानियाँ होती हैं।
शब्द दो-चार ही हैं
पर फिर भी
अर्थवान हैं;
कविता जो हैं
अधूरी तो केवल कहानियाँ होती हैं
