कभी तू मेरे लिए "मोहब्बत" बन
कभी मै तेरे लिए "इज़हार" बनु
कभी तू मेरे लिए "मंदिर" बन
कभी मै तेरे लिए "मज़ार" बनू
कभी तू मेरे लिए "ब्राह्मण" बन
कभी मै तेरे लिए "महार" बनू .
और "आँख के बदले आँख"
से नहीं होगा कुछ हासिल...
कभी तू मेरे लिए "ढाल" बन
कभी मै तेरे लिए "तलवार" बनु.....