उसके जुत्ते फट गये थे
वह निकला चप्पल पहिन कर
बाकियों ने जुत्ते पहन रखे थे
वह पीछे छूट रहा था
वह तेज़ दौड़ने की कोशिश कर रहा था
खाली पेट कोशिश आपने पुछा
तुम हमेशा चप्पल क्यों पहनते हो?
उसने कहा आराम मिलता है
उसके जुत्ते फटे थे
हौसला नहीं वह चप्पल पहन कर निकला
विचार में लीन था
जुत्ते वाले के पीछे पीछे चप्पल से फट फट की आवाज़ आती थी
जुत्ते से खट खट फट फट
और खट खट के बीच का अंतर मिटाने को
और तेज़ भागने लगा
और भागता रहा जुत्ता फट जाता है
चप्पल टूटता है
फटा जुत्ता फेंक दिया गया
टूटा चप्पल मोची ने ठीक कर दिया
अब भी वह उसे पहन कर चलता है
पुराने विचारों को संजोये नये ठीक हुए विचार की तरह।।