जो किसी दिन आये हवा के साथ 

ठहरे कुछ पल 

फिर आँधी बन कर चले गये 

साथ ले गये सुखद सा कुछ 

कुछ उम्मीद 

कुछ सपने 

और छोड़ गये 

थोड़ी स्मृतियाँ 

अनुभूतियाँ 

और बारिश 

उनके रहने से जो उपजा था 

जो कुछ भी बच पाया उनके जाने के बाद 

उसके बारे में कहना धीमे धीमे मौत की तरफ़ बढ़ते हुए ख़ुद को पाना है।