इक लड़की की आंखे राधा जैसी थी
और मैं कान्हा जैसे उनमें डूबा था
लोग हमारे इश्क़ के चर्चे ऐसे करते
मानो जैसे इश्क़ नहीं अजूबा था
हम भी कृष्ण और राधा जैसे शापित थे
हमको भी आख़िर में रुस्वा होना था
तेरी बाहें भी तो मेरी तलब ही रखती थीं
मुझे भी आंसू से आंचल तेरा भिगोना था।
शायद वापिस मिल सकते थे हमदोनों
लेकिन वस्ल की रात अमावस होना था

