मैं उन मांओ का दुःख हूं
जिनके बच्चों को धर्मयुद्ध खा गए
मैं उन बेटियों का दुःख हूं
जिनके हाथों से किताबें छीन चूल्हे की आंच में झोंक दिया गया
मैं हर उस लड़की का दुःख हूं
जिनके चेहरों पर तेज़ाब फेंक उनके वजूद को मारा गया
मगर मेरी बहनों तुम याद रखना
तुम मां, बेटी,बहन से इतर एक मनुष्य हो,
जो सबको छांव दे वो दरख़्त हो,
तुम ईश्वर की लिखी सबसे बेहतरीन नज़्म हो......