मैं उस बेवा के बच्चे का दुःख हूं
जिसके मां को जलती चिता में सती कहकर फेंक दिया गया
मैं उस लड़की का दुःख हूं
जिसके बाप के द्वारा उसकी मोहब्बत की हत्या कर दी गई
मैं उस ईश्वर का दुःख हूं
जिसके बच्चे को मंदिर में घुसते ही अछूत कहकर मार दिया गया
मैं उस मां का दुःख हूं
जिसके बच्चे को बेटी कहकर खौलते दूध में फेक दिया गया
मैं उस तवायफ का दुःख हूं
जिसे अपने भूखे बच्चे के लिए अपनी अस्मिता को बेचना पड़ा
मैं उस बाप का दुःख हूं
जिसे अपनी बेटी की लाश को दहेज के लिए कंधा देना पड़ा
मेरा दुःख शाश्वत है