मैं मिलूंगा तुम्हे
जब तुम लड़ते लड़ते थक जाओगी
थोड़ा घुट जाओगी, थोड़ा डर जाओगी
सबकी उम्मीदों के बोझ को ढोते हुए
अपने घुटनों के बल जब गिर जाओगी
तब मिलूंगा तुम्हे
अपनी नज्मों गजलों और कविताओं में
तुम्हारे नाज़ुक से हाथों को थामे हुए
तुम्हारे पलकों से आंसू हटाते हुए, मुस्कुराते हुए
तुम्हारे आंखो के नीचे पड़े काले धब्बों में
सपनो की शमा जलाते हुए
मैं मिलूंगा तुम्हें ......