तुम गरीबों के हक में कहोगी
वे उंगली उठाएंगे
तुम रोजगार की बात करोगी
वे उंगली उठाएंगे
तुम शिक्षा की मांग करोगी
वे फिर उंगली उठाएंगे
वे पूछेंगे
वे हर सवाल उठाने वाले से पूछेंगे
भाजपाई हो?
कांग्रेसाई हो?
सपाई हो?
बसपाई हो?
तुम मेरी दोस्त मुस्कुराते हुए
उनकी आंखों से आंखे मिलाते हुए
कह देना
न मैं भाजपाई हूं
न कांग्रेसाई हूं
न सपाई हूं
न बसपाई हूं
क्योंकि मै कोई आई पाई नहीं हूं
मैं,मैं हूं......