मेरे हाथ में एक खत था जिसमें तुम्हारे लिए मैने एक शायरी लिखी थी
मगर अफसोस वो खत मैं तुम्हें कभी दे न सका और
उसी दरख़्त की छांव में उसे रख दिया
तुम्हे पता है आज महीनों बाद
मैं उस खिजां के बाग़ में गया था
उस खत की जगह पर एक गुलाब का फूल खिल आया है
मगर शायद इज्तिराब से इज्तिरार तक का सफ़र ही जीवन है
एक खलिश के साथ ही इसकी शुरुआत होती है
हमें दर्द के खलिश के साथ ही जीना है
दर्द के खलिश के साथ ही मरना है.......
