तुम्हारे जाने के बाद
तुम्हारे दिए उस गुलाब को मैंने किताबों के सुपुर्द कर दिया
मगर अफसोस
वो फूल मेरी किताबों, कलम डायरियों के नीचे दबकर मर गया
ठीक वैसे ही जैसे
जिम्मेदारियों के बोझ तले दबकर मर जाते हैं हमारे सपने
तुम्हे याद है?
जब तुमने उस खिजां के बाग़ में उस नीम के दरख़्त की छांव में
अपने सूखे लबों से मुझे अलविदा कहा था
उस वक्त मुझे एहसास हुआ की दर्द हमारा हमसाया है

