जानती हो
हमारे ईश्वर के भी दुःख होते हैं
राम हमेशा नहीं जीतता
हम सबमें एक जीता हुआ और एक हारा हुआ राम है
एक राम जो दुनियां के सबसे ताकतवर दैत्य से जीत लाता है अपने मोहब्बत सीता को
और दूसरा एक हारा हुआ राम
जो अपनो से हार जाता है अपनी सीता अपने प्रेम को
और दुनियां से लड़कर अपने प्रेम सीता को जीतने वाला बोल देता है,
अपनी मोहब्बत को जाने के लिए
जब एक एक क्षण वर्षों की भांति बीतते है
तब उसे समझ आता है कि
जीवन की सबसे खौफ़नाक क्रिया जाना नहीं बल्कि कभी लौटकर न आना है .....