वो मेरा नाम ले और शरमाए भी,
रात में मुझसे मिलने आए और घबराए भी,
मुझे खुश देख मुस्काए भी मुझे रोता देख समझाए भी,
किसी और की तारीफ करने पर गुस्साए भी फिर मुझसे चिपक कर खुद ही मान जाए भी,
मैं ग़ज़ल लिखूं और वो गाए भी,
मैं उसकी लटे संभालु और वो अपनी जुल्फें बिखराए भी,
मैं आप कहूं और वो तुम पर अड़ जाए भी,
मुझसे लड़ के मुझे सुनाए भी और मैं बात न करू तो छटपटाए भी,
पगली मुझसे मिलने आए शर्माए भी घबराए भी।
- शाश्वत
