ज़िंदगी से मुलाक़ात

कल ज़िंदगी से यूँ ही मुलाक़ात हो गई

बातों ही बातों में बात हो गई

मैने पूछा, कौन हो तुम,कहाँ से हो आई?

क्यूँ करती मेरा पीछा , बन मेरी परछाईं?

इतना सुन कर वो लगी मुस्कुराने ,

हौले हौले से मेरी पीठ लगी सहलाने,

कौन हूँ मैं, कहाँ से हूँ आई?

क्यूँ प्रश्नों से हो ख़ुद को उलझाई,

धीर धरो , मुझे पहचानो

मुझ से है अस्तित्व तेरा, बस इतना जानो,

जब भी तुम गिर पड़ती हो

उँगली पकड़ मेरी उठ जाती हो,

घिर जाती जब अंधकार में,

राह नई फिर पा लेती हो

झूठ जब पहने लाख मुखौटे

सत्य दर्श करवातीं हूँ

औरों की क्या बात करुं

खुद से तुम को मिलना देती हूँ

शशि