वो पल

मैं रुकी रही

मैं वहीं थमी रही

वो पल जो प्यार के

प्यार से समेटती रही…

सँवारती रही मैं प्यार से।


ना जाने कब

मेरी उँगलियाँ से

रेत की तरह निकल गये …

फिसल गये वो हाथ से ।


मैं निहारती रही…

पुकारती रही मैं प्यार से

वो पल जो फिसल गए….

बस बाट जोहती रही।