पंछी का स्वाभिमान
१ माना कि मीलों उड़ना पड़ता है
इक इक दाने को पाने में
पर...
स्वच्छंदता से जीना अच्छा लगता है ..
२ माना कि इक इक बूँद को
घंटो तरसना पड़ता है
पर ...
आशा को जगाये रखना अच्छा लगता है
३ माना कि तेज़ हवाओं से
बिखर जाते है घरौंदे
पर...
तिनका तिनका कर संवारना अच्छा लगता है
४ माना कि पिंजरा है खूबसूरत
दाना पानी भी खूब भरा है
पर..
स्वाभिमान से जीना अच्छा लगता है
