पंछी का आत्म मंथन

माना पिंजरा है खूबसूरत

दाना पानी भी खूब भरा है

पर, स्वाभिमान से जीना अच्छा लगता है ॥


माना मीलों भटकना पड़ता है

इक बूँद पानी या इक दाने के लिए

पर, स्वच्छंदता से जीना अच्छा लगता है ॥


माना तेज़ आँधियों में

बिखर जाते हैं घरौंदे

पर , तिनका तिनका उन्हें संजोना अच्छा लगता है ॥

———————————————————