नवोदय
उठ जाग,
उठ जाग सखी,
ये जागन की वेला,
ये जागन की वेला,
अंधकार की चादर ओढ़
उगता सूरज है इस ओर
चहुँ दिशा है पवन जो बहती
कानो में कुछ तो कह जाती ,
ये बस खोज की है वेला,
ये जागन की वेला ॥
क्यूँ पलकों पे सपनों का डेरा
क्यूँ अखियो को निद्रा ने घेरा
ये जीवन पल-पल का फेरा
क्या मेरा या क्या है तेरा
यहाँ सब है मिट्टी का ढेला
ये जागन की वेला ॥
———————-
