मृत्यु , एक अटल सत्य

सूरज का उगना

फिर ढल जाना तय है


हवा का चलना

फिर रुक जाना तय है


बादल का बनना

फिर बरस जाना तय है


हर इक वस्तु का उपजना

फिर विलीन होना तय है


ज्यूँ मेरे अस्तित्व का बनना

फिर विलुप्त होना तय है


अटल सत्य है जीना मरना

फिर खो जाने का कैसा भय है

२१.४.२०२५

————————————————